Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिजली केंद्रों पर चीनी हैकरों का अटैक, भारत ने किया विफल

हमें फॉलो करें बिजली केंद्रों पर चीनी हैकरों का अटैक, भारत ने किया विफल
, गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 (18:54 IST)
पूर्वी लद्दाख में सैन्य तैनाती के बाद से चीन और भारत के बीच में पिछले 2 साल से गंभीर टकराव चल रहा है। हालां‍कि चीन ने साइबर हैकिंग के आरोप से इनकार किया है। लेकिन भारत सरकार ने इस घटना की पुष्टि की है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि चीनी हैकर्स की ओर से लद्दाख के पास बिजली वितरण केंद्रों को निशाना बनाने के लिए 2 बार प्रयास किए गए, लेकिन वे सफल नहीं हुए।

खबरों के अनुसार, रेडइको नाम के हैकिंग ग्रुप का नाम इस साइबर अटैक में सामने आया है। यह ग्रुप अप्रत्यक्ष तरीके से चीन सरकार से जुड़ा है। पावर ग्रिड पर साइबर अटैक करके ये ग्रुप आर्थिक और पारंपरिक खुफिया जानकारी जुटाते हैं।

इसी बीच 2 बार साइबर अटैक की बात सामने आई है, जिसे भारत की ओर से विफल कर दिया गया है। भारत सरकार ने इस घटना की पुष्टि की है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि ऐसे साइबर हमलों का मुकाबला करने के लिए भारत ने अपने सिस्टम को और मजबूत कर लिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2008 में 147 डॉलर प्रति बैरल था क्रूड ऑइल, जानिए तब 50 रुपए लीटर कैसे था पेट्रोल?