Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लोजपा अध्यक्ष बन सकते हैं चिराग पासवान, आज हो सकती है घोषणा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Chirag Paswan
, मंगलवार, 5 नवंबर 2019 (08:27 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान पार्टी का दारोमदार अपने बेटे चिराग पासवान को सौंपने को तैयार हैं और इसकी औपचारिक घोषणा मंगलवार को होने की संभावना है।
 
पार्टी सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोजपा के अध्यक्ष के रूप में चिराग पासवान को पदभार सौंपा जा सकता है। लोजपा की स्थापना 73 वर्षीय रामविलास पासवान ने वर्ष 2000 में की थी। सूत्रों ने कहा कि रामविलास पासवान पार्टी के संस्थापक-संरक्षक होंगे और उनके बेटे अध्यक्ष पद संभालेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब घरों में लगेगी स्मार्ट नेम प्लेट, 100 शहरों के करोड़ों लोगों को होगा बड़ा फायदा