Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मोदी जी प्लीज, एक बार तो मणिपुर आइए MMA फाइटर Chungreng Koren ने लगाई गुहार

हमें फॉलो करें Chungreng Koren

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 11 मार्च 2024 (11:33 IST)
Photo : social media
Chungreng Koren appealed pm modi : मोदी जी, मणिपुर में हिंसा हो रही है। हर दिन लोग मर रहे हैं। लोग कैम्प में रहने को मज़बूर हैं। खाना नहीं मिल रहा। बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही। मोदी जी, एक बार तो मणिपुर आ जाइए। मोदी जी, एक बार तो मणिपुर आ जाइए। रिलिफ कैंप में लोग रह रहे हैं। हम अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। करीब एक साल हो गया हिंसा लगातार हो रही है।
यह बात चुंगरेंग कोरेन ने अपनी फाइटिंग रिंग से पीएम मोदी को गुहार लगाते हुए कही है। चुंगरेंग कोरेन ने एमएफएन इंटरीम बैंटमवेट वर्ल्ड टाइटल जीता है। जीत के बाद उन्होंने रिंग से ही यह अपील की है। उन्होंने कहा ये मेरी बेहद विनम्र निवेदन है मोदी जी से। इस वीडियो को कांग्रेस ने शेयर किया है। वीडियो के जरिए कांग्रेस ने एक बार फिर से पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

कांग्रेस और AAP ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से मणिपुर के एमएमए (MMA) फाइटर चुंगरेंग कोरेन (Chungreng Koren) का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में चुंगरेंग कोरेन ने एमएफएन इंटरीम बैंटमवेट वर्ल्ड टाइटल (MFN Interim Bantamweight World Title) जीतने के बाद पीएम मोदी से मणिपुर में शांति के लिए गुहार लगाई है।
Edited by navin rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Australia में भारतीय महिला की हत्‍या, कूड़ेदान में मिला शव, भारत लौटे पति पर आरोप