Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

CISCE 10वीं और 12वीं बोर्ड नतीजे घोषित, दोनों ही परीक्षाओं में लड़कियां आगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें CICSE exam results declared

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , बुधवार, 30 अप्रैल 2025 (13:23 IST)
CICSE exam results declared: ‘इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन’ (CISCE Board) की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजे बुधवार को घोषित किए गए, जिसमें लड़किया लड़कों से फिर आगे रहीं। कक्षा 10वीं की परीक्षा में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.45 और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.64 है। इसी तरह 12वीं कक्षा में भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, जिसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.45 और लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.64 है।
 
67 विषयों में लिखित परीक्षा : सीआईसीएसई परीक्षा (कक्षा 10वीं) 67 लिखित विषयों में आयोजित की गई थी, जिनमें से 20 भारतीय भाषाएं और 14 विदेशी भाषाएं थीं और एक शास्त्रीय भाषा थी। आईएससी परीक्षा (कक्षा 12वीं) 47 लिखित विषयों में आयोजित की गई थी, जिनमें से 12 भारतीय भाषाएं, 4 विदेशी भाषाएं और 2 शास्त्रीय भाषाएं थीं।
 
मुख्य कार्यकारी जोसफ इमैनुएल ने कहा कि उम्मीदवार और पक्षकार सीआईएससीई वेबसाइट या बोर्ड के करियर पोर्टल पर परिणाम देख सकते हैं। परिणाम डिजिलॉकर के माध्यम से भी देखे जा सकते हैं। कक्षा 10वीं (आईसीएसई) और कक्षा 12वीं  (आईएससी) के लिए सुधार परीक्षा जुलाई में आयोजित की जाएगी। भाषा/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पहलगाम आतंकी हमले पर सरकार के हर फैसले के साथ संघ, मोहन भागवत की पीएम मोदी से मुलाकात