Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

किसान और BJP समर्थकों में झड़प, घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात

हमें फॉलो करें किसान और BJP समर्थकों में झड़प, घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात
, बुधवार, 30 जून 2021 (12:58 IST)
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ पिछले सात महीनों से आंदोलन कर रहे किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बुधवार को झड़प हो गई। इस घटना के बाद वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
 
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह यूपी गेट पर भाजपा कार्यकर्ता किसान आंदोलन स्थल के अंदर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। यह भी कहा जा रहा है कि किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट भी हुई है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
 
किसानों द्वारा गाड़ी में तोड़फोड़ की घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाजियाबाद एसएसपी कार्यालय पर जाम लगा दिया। जानकारी के मुताबिक भाजपा के प्रदेश मंत्री अमित वाल्मीकि दिल्ली से यूपी गेट जा रहे थे, जहां उनका स्वागत किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि विवाद किसानों द्वारा काले झंडे दिखाने के बाद हुआ।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि यह हाथापाई उस समय हुई जब भाजपा कार्यकर्ता उस फ्लाईओवर से अपना जुलूस निकाल रहे थे जहां नवंबर 2020 से तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी किसान धरने पर बैठे हुए हैं, जिनमें अधिकतर भारतीय किसान यूनियन के समर्थक हैं। (फाइल फोटो किसान आंदोलन) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IMD: दिल्ली में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं, लू चलने की आशंका