Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मौसम विभाग की 100 साल से अधिक के डेटा के साथ जलवायु आंकड़ा सेवा की शुरुआत

Advertiesment
हमें फॉलो करें मौसम विभाग की 100 साल से अधिक के डेटा के साथ जलवायु आंकड़ा सेवा की शुरुआत
, मंगलवार, 23 मार्च 2021 (23:54 IST)
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने लोगों के लिए 100 साल से अधिक के डेटा के साथ जलवायु आंकड़ा सेवा पोर्टल की मंगलवार को शुरुआत की। इस पोर्टल को मौसम विभाग, पुणे ने विकसित किया है। मौसम विभाग के पास 1900 से मौसम संबंधी आंकड़े हैं।

 
पोर्टल पर तापमान और वर्षा के उपलब्ध आंकड़े को मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। विभाग ने मौसम निगरानी, अनुमान और चेतावनी से जुड़ी प्रक्रिया के लिए मानक संचालन प्रक्रिया भी जारी की। विभाग के महानिदेशक एम महापात्रा ने कहा कि ए अनुसंधान कार्य में बहुत मददगार साबित होंगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महाराष्ट्र, केरल एवं पंजाब में क्या नया वैरिएंट है?, सरकार ने दिया यह बयान