Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजस्थान में मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा को CM गहलोत ने किया बर्खास्त

हमें फॉलो करें Rajendra Ghdha Dismissed
, शुक्रवार, 21 जुलाई 2023 (21:18 IST)
Rajasthan Minister Rajendra Gudha Dismissed: राजस्थान के सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। दरअसल, गुढ़ा ने अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए तंज किया था कि हमें मणिपुर के बजाय अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।
 
उदयपुरवाटी क्षेत्र से कांग्रेस विधायक गुढ़ा को सचिन पायलट का करीबी माना जाता है। दरअसल, मणिपुर कांड को लेकर कांग्रेस केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर हमलावर है। 
 
इसी बीच, उन्होंने यह कहकर गहलोत सरकार की किरकिरी कर दी कि हमें (राजस्थान सरकार) यह बात स्वीकार करना चाहिए कि हम महिलाओं की सुरक्षा में असफल रहे हैं। राजस्थान में जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं, उसे देखते हुए हमें मणिपुर के बजाय अपने गिरेबां में झांकना चाहिए।
 
नेता प्रतिपक्ष ने साधा निशाना : गुढ़ा के बयान के बाद राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौर ने भी ट्‍वीट कर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा-  राजस्थान में बहन-बेटियों के ऊपर हो रहे अत्याचारों व दुष्कर्म की असलियत स्वयं सरकार के मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा जी बता रहे हैं। संविधान के आर्टिकल 164 (2) के अनुसार मंत्रिमंडल सामूहिक उत्तरदायित्व के आधार पर काम करता है और एक मंत्री का बयान पूरे मंत्रिमंडल यानी सरकार का माना जाता है।
मुख्यमंत्री गहलोत जी, हमारी नहीं तो कम से कम अपने मंत्री के बयान पर तो संज्ञान लो। गृहमंत्री के रूप में लचर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी तो संभाल लो। (भाषा/वेबदुनिया)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विवेक ओबेरॉय के साथ 1.55 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी, ज्यादा रिटर्न का लालच