Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सीएम योगी ने दी नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि, कहा- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

Advertiesment
Narendra Giri dead
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की मौत की घटना से जु़ड़े हर पहलू का खुलासा होगा और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
 
योगी ने श्री मठ बाघंबरी गद्दी में मंगलवार को नरेंद्र गिरि के पार्थिव शरीर के दर्शन करने के बाद पत्रकारों से कहा, 'कुंभ मेले के आयोजन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा और उन्होंने अपने घर के कार्यक्रम की तरह पूरे आयोजन की देखरेख की।'
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘पंचक’ होने के कारण महंत नरेंद्र गिरि के शव का पोस्टमार्टम कल किया जाएगा और फिर वैदिक रीति से उन्हें समाधि दी जाएगी।
 
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत नरेंद्र गिरि ने अपने मठ बाघंबरी गद्दी में सोमवार शाम कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। मौनी बाबा समेत कई संतों ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। 
 
पुलिस ने इस मामले में उनके शिष्य आनंद गिरि को गिरफ्तार किया है। पुलिस के 4 बड़े अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी फूटेज और नरेंद्र गिरि और आनंद गिरि की कॉल डिटेल के आधार पर कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सोने की कीमतों में गिरावट, 6 माह के निचले स्तर पर