Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बड़ी खबर! बढ़े सीएनजी के दाम, पीएनजी भी महंगी

Advertiesment
हमें फॉलो करें CNG
नई दिल्ली , मंगलवार, 3 अक्टूबर 2017 (08:32 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद तथा रेवाड़ी में सीएनजी तथा पीएनजी की आपूर्ति करने वाली इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने दोनों गैसों के दामों में बढ़ोत्तरी की घोषणा की है। नई दरें मध्य रात्रि से लागू हो गई।
 
आईजीएल ने दामों में वृद्धि की घोषणा करते हुए कहा है कि हाल ही में सरकार ने देश में उत्पादित प्राकृतिक गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है और इसी वजह से उसे दाम बढ़ाने पड़े हैं। 
 
दिल्ली में वाहनों को आपूर्ति की जाने वाली सीएनजी का दाम 95 पैसे प्रति किलोग्राम बढ़कर 39.71 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। इसी तरह नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी के दाम 1.26 रुपए बढ़ गए। इन क्षेत्रों में सीएनजी 49.20 रुपए प्रति किलो ग्राम मिलेगी। 
 
हरियाणा के रेवाड़ी में सीएनजी एक रुपए महंगी होकर 50.67 रुपए प्रतिकिलो ग्राम हो गई। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

महंगा पड़ा धूम्रपान, कपड़े में लगी आग और...