Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 7 April 2025
webdunia

बढ़े प्राकृतिक गैस के दाम, सीएनजी हो सकती है महंगी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Natural gas
नई दिल्ली , शनिवार, 30 सितम्बर 2017 (08:05 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को प्राकृतिक गैस का दाम 16.5 प्रतिशत बढ़ाकर 2.89 डॉलर प्रति दस लाख ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) कर दिया। तीन साल में यह पहली वृद्धि है। इससे उत्पादकों को कुछ राहत मिलेगी, लेकिन सीएनजी के दाम बढ़ जाएंगे।
 
पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीसीए) ने कहा कि एक अक्टूबर से छह महीने के लिए प्राकृतिक गैस के दाम 2.48 डॉलर प्रति इकाई से 2.89 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू कर दिए गए हैं। यह मूल्यवृद्धि ओएनजीसी तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज के मौजूदा क्षेत्रों से होने वाले गैस उत्पादन पर लागू होगी।
 
लगातार पांच दौर की मूल्य कटौती के बाद प्राकृतिक गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। आखिरी बार दामों में इस साल एक अप्रैल को कटौती की गई थी।
 
राजग सरकार द्वारा अक्टूबर, 2014 में मंजूर नए मूल्य फार्मूला के तहत गैस कीमतों को प्रत्येक छह महीने बाद संशोधित किया जाता है।
 
प्राकृतिक गैस के दाम बढ़ने का मतलब है कि सीएनजी और पीएनजी के लिए कच्चे माल की लागत बढ़ेगी। इसके अलावा बिजली उत्पादन और उर्वरक तथा पेट्रो रसायन उत्पादन के लिए भी लागत बढ़ेगी। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी सरकार ने छोटे निर्यातकों को दी बड़ी राहत