Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

17 दिन में तीसरी बार नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 4 दिन में CNG 7.5 रुपए महंगी

Advertiesment
हमें फॉलो करें 17 दिन में तीसरी बार नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 4 दिन में CNG 7.5 रुपए महंगी
, गुरुवार, 7 अप्रैल 2022 (07:33 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली NCR में सीएनजी की कीमत में एक बार फिर 2.50 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है। यहां सीएनजी की कीमत अब 66.61 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 69.11 रुपए प्रति किलो हो गई। हालांकि 17 दिन में तीसरी बार गुरुवार को देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर है। 
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) सीएनजी कीमतों में पिछले एक महीने में 10 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि कर चुकी है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 71.67 रुपए प्रति किलो की दर से बिक रही है। हालांकि पीएनजी की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत 41.61 रुपए प्रति SCM है।
 
महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई में सीएनजी की कीमत सात रुपए प्रति किलो बढ़ाकर 67 रुपए प्रति किलो कर दी। गुजरात गैस ने दरों में 6.5 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की, जिसके बाद कीमत 76.98 रुपए प्रति किलो हो गई।
 
उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियों ने आज देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। पिछले 17 दिनों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में 10 रुपए का इजाफा हो चुका है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

एमएलसी चुनाव : सुनील रोहटा बोले- बुलडोजर से नहीं डरेंगे मतदाता, गठबंधन जीतेगा