Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली से यूपी, बिहार तक बढ़ी ठिठुरन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Cold wave
, मंगलवार, 12 दिसंबर 2023 (11:55 IST)
Weather Update 12 December : दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है। तापमान में गिरावट आई है। यूपी, बिहार में ठंड बढ़ गई है।  
 
दिल्ली में कैसा है मौसम : मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार सुबह मौसम काफी ठंडा रहा और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा।
 
विभाग ने बताया कि 12 से 17 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
आज सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 333 दर्ज किया गया, जो कि ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।
 
यूपी में बढ़ी सर्दी : उत्तर प्रदेश में भी कंपकंपाने वाली सर्दी शुरू हो गई। हवा की रफ्तार बढ़ने से तापमान गिर गया। राजधानी लखनऊ के अलावा अन्य जिलों में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। मौसम विभाग ने 15 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। हालांकि, राज्य में फिलहाल कोहरे का ज्यादा असर नहीं दिखाई दे रहा है।
 
बिहार में बढ़ी ठिठुरन : सर्द हवाओं की वजह से बिहार में भी ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड से ठिठुरन बढ़ने की आशंका जताई है।

ओडिशा में पारा गिरा : ओडिशा के कई आदिवासी बहुल जिलों में मंगलवार को पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया जिससे राज्य में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा। राज्य में कंधमाल जिले के जी. उदयगिरि में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया।
 
केंद्र के मुताबिक उदयगिरि में तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस, सुंदरगढ़ जिले के क्योंझर और किरी में तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस, कंधमाल जिले के दरिंगबाड़ी में 9.5 डिग्री सेल्सियस तथा फुलबनी में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्य ओडिशा के अंगुल में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस, सुंदरगढ़ में 11, कोरापुट में 11.2 और बालासोर और राउरकेला में 11.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
 
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लखनऊ में अधिकारी की बेटी से चलती कार में गैंगरेप