Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather UPDATE : अगले 24 घंटों में और बढ़ सकता है शीतलहर का कहर, जानिए देश में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Advertiesment
Cold wave in North India
नई दिल्ली। ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी है। इन भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा। पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में पाला पड़ने की आशंका है। मौसम पूर्वानुमान लगाने वाली वेबसाइट स्काईमेट के मुताबिक 23 से 29 दिसंबर तक उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है। कई जगहों पर पाला भी पड़ सकता है। शीतलहर चलने की भी आशंका है।
आज मध्यम कोहरा रहने का अनुमान : दिल्लीवासियों को गत दिनों सुबह भी ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस समय के लिए सामान्य है। सुबह और भी सर्द थी, जब न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हवा में नमी का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
 
शीतलहर की चपेट में पंजाब-हरियाणा : पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में शीतलहर सोमवार को भी जारी रही। दोनों राज्यों में हरियाणा का नारनौल सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 1.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हरियाणा में सिरसा (5.3), रोहतक (7), भिवानी (6.1), हिसार (6.8), करनाल (7.5) और अंबाला (6.9) में रात बहुत सर्द रही। पंजाब में अमृतसर (5), गुरदासपुर (5), फरीदकोट (5.5), लुधियाना (7.7) और पटियाला (7.7) में भी रात बहुत सर्द रही। आदमपुर और पठानकोट में रात का तापमान क्रमश 8.9 और 8.6 रहा, जो सामान्य के आसपास रहा।
 
राजस्थान में बढ़ी सर्दी : उत्तरी ठंडी शुष्क हवाओं के चलते राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में औसतन 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी शुष्क हवाओं के चलते अधिकतर हिस्सों में सर्दी बढ़ गई है।
 
देश के विभिन्न हिस्सों का हाल : मौसम विभाग के अनुसार किसानों को फसलों के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और महाराष्ट्र में 1-2 स्थानों पर बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं और देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क और सामान्य रहेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत की अर्थव्यवस्था पर IMF की चेतावनी, बताया गंभीर सुस्ती का दौर, सरकार तुरंत उठाए नीतिगत कदम




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi