Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर 100 रुपए का स्मारक सिक्का जारी करेगी केंद्र सरकार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Vijayaraje Scindia
, रविवार, 11 अक्टूबर 2020 (23:40 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार दिवंगत भाजपा नेता विजयाराजे सिंधिया के जन्म शताब्दी समारोहों के तहत उनके सम्मान में 100 रुपए का स्मारक सिक्का जारी करेगी। सिंधिया जनसंघ की नेता थीं और भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक थीं।
webdunia
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि कल, 12 अक्टूबर को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती है। इस खास अवसर पर सुबह 11 बजे 100 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा। यह उनके जन्मशताब्दी उत्सव का हिस्सा है और उनके महान व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि देने का एक अवसर है।
 
राजघराने से ताल्लुक रखने वाली सिंधिया भाजपा के बड़े चेहरों में से एक थीं और हिन्दुत्व मुद्दों पर काफी मुखर थीं। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1919 को हुआ था। उनकी बेटियां वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे और पौत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LAC : भारत-चीन के बीच 7वें दौर की कमांडर लेवल की बैठक सोमवार को