Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

संभाजी भिड़े ने कहा- UNGA में PM मोदी की बुद्ध वाली टिप्पणी गलत

हमें फॉलो करें संभाजी भिड़े ने कहा- UNGA में PM मोदी की बुद्ध वाली टिप्पणी गलत
, सोमवार, 30 सितम्बर 2019 (07:31 IST)
मुंबई। विवादास्पद दक्षिणपंथी नेता संभाजी भिड़े (Sambhaji Bhide) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की भगवान बुद्ध वाली टिप्पणी ‘गलत’ थी क्योंकि उनकी सीख आज की दुनिया के लिए ‘उपयोगी नहीं’ है।
 
क्या कहा था मोदी ने : शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly) के 74वें सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिए हैं।
webdunia
राष्ट्रों को आतंकवाद के खिलाफ एक संयुक्त लड़ाई के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा था कि भारत ने दुनिया को बुद्ध के शांति के संदेश दिए हैं।
 
भिड़े ने सांगली में एक कार्यक्रम में दावा किया कि दुनिया को वर्तमान समय में शांति का संदेश नहीं चाहिए, जो बुद्ध ने अपने उपदेश में दिया था।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह (बुद्ध का उल्लेख) करके गलती की। हमने दुनिया को बुद्ध दिया लेकिन यह (बुद्ध का शांति और सहिष्णुता का संदेश) अब उपयोगी नहीं है।
 
यदि आपको दुनिया में व्यवस्था कायम करनी है तो हमें छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके पुत्र संभाजी महाराज के ‘विचारों’ की आवश्यकता होगी।’ (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरमनप्रीत के 2 गोल से भारत ने स्पेन को 5-1 से हराया