Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Saturday, 12 April 2025
webdunia

सर्वे ने चौंकाया, उत्तराखंड में कांग्रेस और पंजाब में आप को बढ़त

Advertiesment
हमें फॉलो करें Assembly Elections 2022
, शुक्रवार, 19 मार्च 2021 (21:09 IST)
नई दिल्ली। उत्तराखंड और पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दोनों ही राज्यों में सत्तारूढ़ पार्टियों के लिए अच्छी खबर नहीं है। सी वोटर सर्वे के मुताबिक उत्तराखंड से भाजपा और पंजाब से कांग्रेस सरकार की विदाई हो सकती है। 
 
सर्वे में चौंकाने वाले अनुमान सामने आए हैं। इसके मुताबिक उत्तराखंड में कांग्रेस को 70 में से 32 से 38 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सत्तारूढ़ भाजपा 24 से 30 सीटों पर सिमट सकती है। बसपा और आप के हाथ में यहां सत्ता की चाबी आ सकती है। यहां आप को 2 से 8 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बसपा को 0 से 6 सीटें मिल सकती हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही में भाजपा ने आंतरिक कलह के चलते त्रिवेन्द्र सिंह रावत को हटाकर तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का मुख्‍यमंत्री बनाया है। मुख्‍यमंत्री बनते ही तीरथ अपने बयानों के कारण विवाद में जरूर घिर गए हैं। 
 
दूसरी ओर, पंजाब से आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी खबर है। अगले विधानसभा चुनाव में आप को 51 से 57 सीटें मिल सकती हैं, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस 43 से 49 सीटें हासिल कर सकती है। अकाली दल को यहां 12 से 18 सीटें मिल सकती हैं, वहीं केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा 0 से 5 सीटें हासिल कर सकती है। पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा में सत्ता के लिए 59 सीटों की दरकार होती है। 
 
इस सर्वे के मुताबिक आप को 37 फीसदी, कांग्रेस को 32 प्रतिशत, शिरोमणि अकाली दल 21 फीसदी, जबकि भाजपा को 5 फीसदी वोट मिल सकते हैं। इस सर्वे में सबसे खास यह सामने आई है कि यहां के 57 फीसदी लोग मुख्‍यमंत्री अ‍मरिंदर सिंह से नाराज हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बाजार में गिरावट पर लगा विराम, सेंसेक्स 642 अंक उछला