Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, अमित शाह को इससे भी बुरी बीमारी होगी...

Advertiesment
हमें फॉलो करें कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, अमित शाह को इससे भी बुरी बीमारी होगी...
, गुरुवार, 17 जनवरी 2019 (14:12 IST)
नई दिल्ली। कर्नाटक के कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद बीके हरिप्रसाद ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लेकर एक विवादित बयान दिया है।
 
एक समाचार चैनल से बात करते हुए हरिप्रसाद ने कहा कि शाह को सूअर का जुकाम हुआ है। उन्हें कर्नाटक का श्राप लगा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह राज्य की तरफ न देखें वरना उन्हें इससे भी बुरी बीमारी होगी।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि शाह हमारे अध्यक्ष के बारे में भी गलत बोलते हैं। और विधायकों के टूटने की खबर को झुठलाते हुए कहा कि कर्नाटक सरकार काफी मजबूत है और भाजपा सिर्फ राफेल डील से ध्यान भटकाना चाहती है, लेकिन वे इसमें सफल नहीं होंगे।
 
उल्लेखनीय है कि अमित शाह स्वाइन फ्लू से पीड़ित हैं और वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हिन्दी कविता : विश्व शांति का संदेश देता है गणतंत्र