Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Flying Kiss देना होगा तो किसी लड़की को देंगे, बूढ़ी औरत को नहीं, राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस MLA नीतू सिंह

हमें फॉलो करें Flying Kiss देना होगा तो किसी लड़की को देंगे, बूढ़ी औरत को नहीं, राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस MLA नीतू सिंह
, शुक्रवार, 11 अगस्त 2023 (12:14 IST)
Rahul Gandhi Flying Kiss controversy : बिहार की कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने राहुल गांधी के समर्थन में बयान देते हुए कहा कि Flying Kiss देना होगा तो किसी लड़की को देंगे, बूढ़ी औरत को नहीं। नीतू सिंह के बयान को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर तंज माना जा रहा है।
 
भाजपा विधायक गौरव भाटिया ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बिहार की कांग्रेस विधायक नीतू सिंह का शर्मनाक बयान। राहुल गांधी के पास लड़कियों की कमी नहीं है, अगर फ्लाइंग किस देना होगा तो किसी लड़की को देंगे 50 साल की बुढ़िया को नहीं।
 
नीतू सिंह ने कहा कि स्मृति ईरानी हमारे नेता राहुल गांधी पर बात करती है। उनको शर्म आनी चाहिए कि ऐसा सवाल उठाती है। नीतू सिंह ने कहा कि हम लोगों ने भी वह वीडियो देखा है। वहां तो ऐसा कुछ हुआ ही नहीं है। राहुल गांधी तो स्पीकर की ओर इशारा कर रहे हैं। स्मृति ईरानी को कैसे समझ में आ गया कि राहुल जी उनको फ्लाइंग किस दे रहे हैं।
 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारतीय भविष्य में खुद को कैसे उन्नत बनाने की योजना बना रहे हैं?