Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस ने की राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों की घोषणा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Congress
नई दिल्ली , शनिवार, 28 मई 2016 (19:33 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए पूर्व वित्तमंत्री पी चिदम्बरम सहित आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं।
         
कांग्रेस ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने संबंधित राज्यों के कांग्रेस नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद इस सूची को अंतिम रूप दिया है।
       
पार्टी ने पूर्व वित्तमंत्री पी चिदम्बरम को महाराष्ट्र, अम्बिका सोनी पंजाब, कपिल सिब्बल उत्तर प्रदेश, ऑस्कर फर्नांडीस तथा जयराम रमेश कर्नाटक, प्रदीप टम्टा उत्तराखंड, विवेक तंखा मध्य प्रदेश तथा छाया वर्मा को छत्तीसगढ़ से उम्मीदवार बनाया है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यहां अब नहीं दिखेंगे गर्भ निरोधक के विज्ञापन