Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी फिर हुईं कोरोना पॉजिटिव

हमें फॉलो करें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी फिर हुईं कोरोना पॉजिटिव
, शनिवार, 13 अगस्त 2022 (12:57 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) एक बार फिर कोरोनावायरस पॉजिटिव (Coronavirus) हो गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ से पहले भी श्रीमती गांधी ‍की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 
 
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्‍वीट कर बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि श्रीमती गांधी सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी। 
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले भी श्रीमती गांधी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके चलते ईडी को पूछताछ के लिए टाइम बढ़ाना पड़ा था। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी हाल ही में कोरोना पॉजिटिव हो चुकी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

न्यूयॉर्क में 1 दशक बाद सीवेज में मिला पोलियो वायरस