Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

भारत जोड़ो यात्रा से पहले एक्शन में कांग्रेस, रामलीला मैदान में महंगाई के खिलाफ हल्लाबोल

Advertiesment
हमें फॉलो करें congress rally
, शनिवार, 3 सितम्बर 2022 (10:02 IST)
नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी में वृद्धि को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर चौतरफा हमला करते हुए एक रैली करेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेता 'महंगाई पर हल्ला बोल' रैली को संबोधित करेंगे। रैली में दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।
 
यह रैली 7 सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक विपक्षी पार्टी की 3,500 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा से पहले हो रही है, जहां राहुल गांधी देश भर में यात्रा कर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर जोर देंगे और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देंगे।
 
भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस पार्टी का अब तक का सबसे बड़ा जनसंपर्क कार्यक्रम है, जहां पार्टी के नेता जमीनी स्तर पर आम लोगों तक पहुंचेंगे।
 
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज के लिए देश से बाहर गई हैं और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी भी उनके साथ गई हैं, इस कारण दोनों कार्यक्रमों में भाग नहीं लेंगी। राहुल गांधी भी इस समय अपनी मां सोनिया गांधी के साथ विदेश में हैं, लेकिन वह शनिवार तक लौट आएंगे और दोनों विशाल कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर हमला करती रही है और कहती रही है कि ये आम लोगों के मुद्दे हैं और इस पर सभी मंचों पर चर्चा होनी चाहिए।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानें देश के 4 महानगरों में क्या हैं दाम