Publish Date: Thu, 21 Nov 2024 (18:48 IST)Updated Date: Thu, 21 Nov 2024 (18:58 IST)
Manipur violence case : कांग्रेस ने मणिपुर की स्थिति को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के लोग एक अंशकालिक राज्यपाल, विफल मुख्यमंत्री और अति विफल गृहमंत्री से बेहतर के हकदार हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने मणिपुर में पूर्णकालिक राज्यपाल नहीं होने का उल्लेख किया। असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के पास फिलहाल मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार है।
रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, 31 जुलाई, 2024 से मणिपुर में कोई पूर्णकालिक राज्यपाल नहीं है। जिन पर वर्तमान में जिम्मेदारी है, वह अपना अधिकांश समय असम में बिताते हैं। एक प्रतिष्ठित आदिवासी राजनीतिक नेता अनुसुइया उइके जी का कार्यकाल 18 महीने से भी कम कर दिया गया था।
एक पार्ट टाइमर राज्यपाल,एक फेल मुख्यमंत्री और एक फेल गृहमंत्री मणिपुर को चला रहे हैं - जयराम रमेश pic.twitter.com/eNg6wC28kq
यहां तक कि वह इस बात से भी हैरान हैं कि बार-बार अनुरोध के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य का दौरा क्यों नहीं किया। उन्होंने दावा किया, एक अंशकालिक राज्यपाल, एक विफल मुख्यमंत्री और एक अति-विफल केंद्रीय गृहमंत्री। निश्चित रूप से मणिपुर के लोग बेहतर के हकदार हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें