Publish Date: Thu, 19 Jun 2025 (14:51 IST)
Updated Date: Thu, 19 Jun 2025 (15:02 IST)
Congress targeted the central government: कांग्रेस ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर (Asim Munir) को दोपहर के भोज पर बुलाया जाना और तारीफ किया जाना भारतीय कूटनीति के लिए बड़ा झटका है।
ALSO READ: जयराम रमेश का दावा, घट रही है क्रय शक्ति
पार्टी महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि फील्ड मार्शल आसिम मुनीर न तो किसी देश का राष्ट्राध्यक्ष है, न ही किसी सरकार का प्रमुख। वह पाकिस्तान का सेना प्रमुख है। इसके बावजूद उसे राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस (White House) में लंच पर आमंत्रित किया और उसकी जमकर तारीफ की।
उन्होंने कहा कि आसिम मुनीर वही व्यक्ति है जिसके भड़काऊ और आपत्तिजनक बयानों की पृष्ठभूमि में 22 अप्रैल को पहलगाम में बर्बर आतंकी हमला हुआ और इसे उसी सैन्य तंत्र ने अंजाम दिया जिसका प्रमुख वह स्वयं है। रमेश ने कहा कि यह भारतीय कूटनीति (झप्पी कूटनीति के लिए भी) के लिए एक बड़ा झटका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की मेजबानी की।
ALSO READ: जयराम रमेश का कटाक्ष, क्या अमेरिकी पापा ने रुकवा दी वॉर?
पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की ट्रंप से यह मुलाकात भारत और पाकिस्तान के बीच 4 दिनों तक चले सैन्य संघर्ष के कुछ सप्ताह बाद हुई है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के 2 बहुत समझदार नेताओं ने एक ऐसा युद्ध जारी न रखने का निर्णय लिया, जो परमाणु युद्ध में बदल सकता था। पिछले कुछ हफ्तों में यह पहली बार है, जब ट्रंप ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच संघर्ष रोकने के लिए खुद श्रेय नहीं लिया है।
खेड़ा ने सवालिया अदांज में कहा कि क्या हमारे प्रधानमंत्री की बात में अब इतना ही वजन रह गया है कि उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति को अपनी बात समझाने में आधा घंटा लगा? उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान को एक तराजू में रखा गया, लेकिन सरकार चुप है। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान विपक्ष को तो बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें