Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कैसा है सोनिया गांधी का स्वास्थ्य, कब होंगी अस्पताल से डिस्चार्ज?

Advertiesment
हमें फॉलो करें sonia gandhi health update

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 19 जून 2025 (11:45 IST)
Sonia Gandhi health update : पेट से जुड़ी समस्या के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। सोनिया (78) को 15 जून को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने फिलहाल यह नहीं बताया कि उन्हें कब अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा। ALSO READ: राहुल गांधी हुए 55 साल के, खरगे समेत कई राजनेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई
 
अस्पताल के अध्यक्ष डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, सोनिया गांधी पर उपचार का अच्छा असर हो रहा है। वह पेट के संक्रमण से उबर रही है। गुरुवार को सुबह जारी स्वास्थ्य अपडेट में उन्होंने कहा कि उनकी हालत स्थिर है और उनकी निरंतर देखभाल के तहत आज एक विशिष्ट आहार योजना शुरू की गई है। उन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया है।
 
उन्होंने कहा कि सोनिया की हालत में लगातार सुधार हो रहा है, लेकिन अस्पताल ने अभी तक उनकी छुट्टी की तारीख तय नहीं की है। उनके समग्र सुधार के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।
 
इससे पहले फरवरी में भी कांग्रेस नेता सोनिया को कुछ समय के लिए सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में रखा गया था।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इजराइल ईरान युद्ध का शेयर बाजार पर असर, भारी उतार चढ़ाव से निवेशक सतर्क