Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

delhi Riot: दिल्ली दंगों के साजिशकर्ताओं के चेहरे बेनकाब करेगी दिल्ली पुलिस

हमें फॉलो करें delhi Riot: दिल्ली दंगों के साजिशकर्ताओं के चेहरे बेनकाब करेगी दिल्ली पुलिस
, सोमवार, 14 सितम्बर 2020 (09:07 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने रविवार को कहा कि वह फरवरी में उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में शामिल उन सभी व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है, जो हिंसा फैलाने की साजिश के पीछे थे और समुदायों के बीच सांप्रदायिक उन्माद भरने का प्रयास कर रहे थे।
ALSO READ: दिल्ली दंगा : पुलिस चार्जशीट में येचुरी, योगेंद्र यादव के नाम सहषड्यंत्रकर्ता के रूप में दर्ज, प्रदर्शनकारियों को भड़काने का आरोप
एक आधिकारिक बयान में दिल्ली पुलिस ने कहा कि विभिन्न हित समूह सोशल मीडिया मंच और अन्य ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग कर दंगे के मामलों की जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं कि सीएए का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों के अलावा सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों और छात्रों को 'फर्जी मामलों' में फंसाया जा रहा है।
 
पुलिस ने अपने बयान में कहा कि जांच के बारे में विवाद और संदेह पैदा करने के लिए कुछ लोग अदालतों में 
दायर चार्जशीट की कुछ लाइनों को लेकर उसे संदर्भ से इतर उपयोग कर रहे हैं। उनका दावा सही नहीं है और 
इसके बजाय वे प्रेरित हैं। बयान में कहा गया कि दिल्ली पुलिस ऐसे वक्त में जब मामला न्यायालय में विचाराधीन हो उस पर जवाब देना आवश्यक व उचित नहीं मानती है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Parliament Monsoon Session : चीन को PM मोदी का कड़ा संदेश, वीर सैनिकों के साथ खड़ा है पूरा देश