Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विवादित स्वामी नरसिंहानंद के भड़काऊ बोल, कहा- हिन्दुओं को उठाने चाहिए हथियार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Swami Narasimhanand
, सोमवार, 4 अप्रैल 2022 (12:44 IST)
नई दिल्ली। अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले और देवी मंदिर डासना के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती ने रविवार को हिन्दू महापंचायत में कहा कि हिन्दुओं को अपना अस्तित्व बचाने के लिए हथियार उठाना चाहिए।

राजधानी दिल्ली के बुराड़ी मैदान में रविवार को आयोजित हिन्दू महापंचायत में नरसिंहानंद ने कहा कि अगर कोई मुस्लिम भारत का प्रधानमंत्री बन गया तो 20 साल में 50 प्रतिशत हिंदू धर्म परिवर्तन कर लेंगे। 10 फीसदी हिन्दू या तो विदेश चले जाएंगे या फिर शरणार्थी कैंपों में रहेंगे।

उन्होंने कहा कि हिन्दुओं को मर्द बनना चाहिए। मर्द वह होता है जो ‍हथियार उठाता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसे में हिन्दुओं को अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए हथियार उठाने चाहिए। नरसिंहानंद सरस्वती मुस्लिमों के खिलाफ अपने बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।

इस महापंचायत का आयोजन 'सेव इंडिया फाउंडेशन' के प्रीत सिंह द्वारा किया गया था। बताया जा रहा है कि दिल्ली प्रशासन ने इस आयोजन की अनुमति नहीं दी थी।

नरसिंहानंद ने कहा कि मैंने लंबे समय से हिंदुओं को अपनी मांगों के लिए भीख मांगते देखा है, लेकिन किसी की भी मांग पूरी होते हुए नहीं देखी। राम जन्मभूमि भी हमें कोर्ट के दखल से मिली थी, इसलिए भिखारी बनना बंद करो।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ग्रैमी पुरस्कार समारोह में जेलेंस्की की भावुक अपील, बोले- इस सन्नाटे को अपने संगीत से भरिए...