Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वसीम रिजवी इस्लाम छोड़ बनेंगे हिन्दू, यति नरसिंहानंद ग्रहण करवाएंगे सनातन धर्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें वसीम रिजवी इस्लाम छोड़ बनेंगे हिन्दू, यति नरसिंहानंद ग्रहण करवाएंगे सनातन धर्म
, सोमवार, 6 दिसंबर 2021 (09:51 IST)
अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले पूर्व शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि वो इस्लाम धर्म को छोड़कर सनातन धर्म अपनाने जा रहे हैं। गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर में महंत यति नरसिंहानंद हिंदू धर्म ग्रहण करवाएंगे।

खबरों के अनुसार, पूर्व शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी को लेकर दावा किया जा रहा है कि वो इस्लाम धर्म को छोड़कर सनातन धर्म अपनाने जा रहे हैं। वे डासना देवी मंदिर शिव शक्ति धाम डासना गाजियाबाद में सनातन धर्म कुबूल करेंगे।मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि उन्हें सनातन धर्म धर्म ग्रहण कराएंगे।

गौरतलब है कि रिजवी अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में रहते हैं। कुछ दिनों पहले रिजवी ने अपनी वसीयत लिखी थी, जिसमें उन्होंने इच्छा जताई थी कि उनके मरने के बाद उन्हें दफनाया नहीं जाए, बल्कि हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाए। रिजवी ने कुरान की विवादित आयतों को हटाने के लिए कुछ महीनों पहले सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका भी दाखिल की थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Omicron : दिल्ली-महाराष्ट्र समेत देश के 5 राज्यों में ओमिक्रॉन विस्फोट, एक दिन में 17 नए केस, जानें मरीजों की क्या है हालत