Publish Date: Tue, 29 Jun 2021 (08:21 IST)
Updated Date: Tue, 29 Jun 2021 (08:23 IST)
लखनऊ। शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के काफिले पर अचानक पथराव हो गया। इसमें वसीम रिजवी बाल-बाल बच गए।
घटना के बाद रिजवी ने वीडियो जारी करते हुए बताया कि जब वे अपने पुराने घर कश्मीरी मोहल्ले से अपने नए फ्लैट के लिए जा रहे थे तभी चौकी मंडी इलाके में उनकी गाड़ी पर पत्थरबाजों ने पथराव शुरू कर दिया। वसीम रिजवी को पहले भी कट्टरपंथियों ने जान से मारने की कई बार धमकी भी दी है।