suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मोदी के बंगाल दौरे से पहले गरमाई सियासत, ऑपरेशन सिंदूर पर ममता के मंत्री ने दिया विवादित बयान

Advertiesment
narendra modi
controversial statement on operation Sindoor : तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के मंत्री उदयन गुहा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ऑपरेशन सिंदूर पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग कभी चाय बेचते थे, वे अब सिंदूर का कारोबार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगाल दौरे से पहले गुहा के बयान से विवाद पैदा हो गया है।
 
मंगलवार को कूचबिहार जिले के दिनहाटा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर बंगाल विकास मंत्री गुहा ने कहा कि पहले कुछ लोग चाय का व्यापार करते थे अब वे सिंदूर का व्यवसाय कर रहे हैं। कुछ लोग गर्म चाय बेचते थे अब उनके खून में गर्म सिंदूर बह रहा है। वे उस सिंदूर को बेचने के लिए उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार तक आ रहे हैं। मंत्री के इस बयान का एक वीडियो वायरल हो गया। 
 
गुहा ने प्रधानमंत्री पर सांप्रदायिक मतभेद पैदा करने का आरोप भी लगाया। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना गया, लोगों में जहर घोलने की कोशिश मत करिए। धार्मिक ज़हर घोलकर लोगों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश मत करिए।
 
भाजपा का पलटवार : इस टिप्पणी पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और गुहा पर भारत के सशस्त्र बलों का अपमान करने तथा 'ऑपरेशन सिंदूर' की भावना को कमजोर करने का आरोप लगाया। भाजपा की बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने टिप्पणी की कड़ी निंदा की और गुहा को राज्य मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उदयन गुहा ने जो टिप्पणी की है वह न केवल निंदनीय है बल्कि देशद्रोह के समान है।
edited by : Nrapendra Gupta
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update: दक्षिण पश्चिम मानसून और भी आगे बढ़ा, अनेक राज्यों में वर्षा भी संभावना, IMD ने किया अलर्ट




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi