Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

इल्हान उमर से राहुल गांधी की मुलाकात पर क्यों मचा बवाल?

हमें फॉलो करें rahul gandhi meets ilhan omar

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 11 सितम्बर 2024 (16:53 IST)
नई दिल्ली। अमेरिकी सांसद इल्हान उमर से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुलाकात पर बवाल मच गया। भाजपा ने अमेरिकी सांसद इल्हान उमर और अन्य से राहुल गांधी की मुलाकात को लेकर बुधवार को कांग्रेस नेता की आलोचना की तथा आरोप लगाया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष भारत-विरोधी रुख के लिए पहचाने जाने वाले लोगों से विदेशों में मुलाकात कर खतरनाक और शरारतपूर्ण गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। ALSO READ: देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ खड़े हैं राहुल गांधी, आरक्षण वाले बयान पर भड़के अमित शाह
 
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल की मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा, 'लाल घेरे में यह महिला अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता इल्हान उमर है। खालिस्तान तथा कश्मीर अलग देश बनाने का लगातार समर्थन करती है। अभी अमेरिका में राहुल गांधी जी इसी एजेंडे के लिए समर्थन जुटा रहे हैं।'
 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी पहले बचकानी गतिविधियों में लिप्त रहते थे, लेकिन अब वह खतरनाक और शरारतपूर्ण गतिविधियों में लिप्त हैं।
 
उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि एक नेता प्रतिपक्ष ने घोषित भारत-विरोधी सांसद से मुलाकात की और अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने अमेरिकी सांसद इल्हान उमर से मुलाकात की, जो अपने भारत-विरोधी रुख और बयानों के लिए बदनाम हैं।
 
सिख समुदाय पर नेता प्रतिपक्ष की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि उन्हें (गांधी को) खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नून का समर्थन प्राप्त है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि इसी के साथ राहुल गांधी ने भारत-विरोधी मित्रों की अपनी सूची में एक नया दोस्त जोड़ा है।
 
त्रिवेदी ने संवाददाता सम्मेलन में पत्रकार मुशफिकुल फजल के साथ राहुल की एक तस्वीर भी दिखाई और कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए उनपर वैसे लोगों से मिलने का आरोप लगाया जो भारत-विरोधी रुख के लिए जाने जाते हैं। ALSO READ: अमेरिका में राहुल गांधी बोले, भारत में लोकतंत्र को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया गया
 
गांधी अमेरिका की चार-दिवसीय यात्रा पर हैं। उनका पहला पड़ाव शनिवार को डलास में था। इससे पहले, दिन में गांधी ने यूएस कैपिटोल में सांसदों के एक समूह के साथ बैठक की। कांग्रेस ने भारत के संबंध में अपने विवादास्पद रुख के लिए जानी जाने वाली उमर से राहुल की मुलाकात को लेकर हो रही आलोचनाओं को खारिज कर दिया है।
 
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा (केंद्र) सरकार में है, इसलिए वह अमेरिकी राजदूत को तलब करे और अगर उसे ऐसा कुछ लगता है तो कार्रवाई करे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Share Bazaar : तेजी पर लगा विराम, Sensex 398 अंक टूटा, Nifty में भी आई गिरावट