Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हरियाणा के मंत्री पर Corona Vaccine का ट्रायल, अंबाला में लगवाया टीका

हमें फॉलो करें हरियाणा के मंत्री पर Corona Vaccine का ट्रायल, अंबाला में लगवाया टीका
, शुक्रवार, 20 नवंबर 2020 (13:56 IST)
चंडीगढ़। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी से लड़ने के लिए दुनिया भर में अलग-अलग वैक्सीन (Vaccine) के ट्रायल चल रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्रायल के लिए खुद को टीका लगवाया। 
 
दरअसल, भारत बायोटेक द्वारा निर्मित टीके कोवैक्सीन (Covaxin) के तीसरे चरण का ट्रायल शुक्रवार से हरियाणा में भी शुरू हो गया है। इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने विज ट्वीट कर कोवैक्सीन टीका लगवाने के लिए वालेंटियर बनने की पेशकश की थी।
विज को शुक्रवार को अंबाला छावनी के सिविल अस्पताल में यह ट्रायल टीका लगाया गया। उल्लेखनीय है भारत बायोटेक द्वारा यह टीका स्वदेशी तौर पर विकसित किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर मंत्री विज की इस पेशकश की काफी प्रशंसा की जा रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान की अग्रिम चौकियां इसलिए भारतीय मिसाइलों के निशाने पर हैं...