Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्रूड ऑइल 111 डॉलर प्रति बैरल पर, ईंधन के दाम बढ़ने की संभावना, जानिए प्रमुख नगरों में क्या हैं भाव

Advertiesment
हमें फॉलो करें क्रूड ऑइल 111 डॉलर प्रति बैरल पर, ईंधन के दाम बढ़ने की संभावना, जानिए प्रमुख नगरों में क्या हैं भाव
, शुक्रवार, 20 मई 2022 (08:46 IST)
नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में तेजी से बढ़ती ब्रेंट क्रूड की कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए। कच्‍चे तेल की कीमत अभी 111 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई है जिससे कंपनियों पर भी दाम बढ़ाने का दबाव है।

 
मुख्‍य आर्थिक सलाहकार ने पिछले दिनों कहा था कि अगर ब्रेंट क्रूड के दाम 110 डॉलर से ऊपर बने रहे तो कंपनियों को मजबूरन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पड़ेंगे। ऐसे में कयास लगाए जाने लगे हैं कि ब्रेंट क्रूड के भाव नीचे नहीं आए तो ग्राहकों को जल्‍द पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते दिखेंगे। इससे पहले कंपनियों ने मार्च-अप्रैल में पेट्रोल और डीजल के दाम 10.20 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ा दिए थे।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 105.41 और डीजल 96.67, मुंबई में पेट्रोल 120.51 और डीजल 104.77, चेन्नई में पेट्रोल 110.85 और डीजल 100.94, कोलकाता में पेट्रोल 115.12 और डीजल 99.83, नोएडा में पेट्रोल 105.47 और डीजल 97.03, लखनऊ में पेट्रोल 105.25 और डीजल 96.83, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 91.45 और डीजल 85.83 और पटना में पेट्रोल 116.23 और डीजल 101.06 प्रति लीटर के भाव हैं।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लालू यादव के 15 ठिकानों पर CBI की रेड, दिल्ली से पटना तक मारे छापे