Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लालू यादव के 17 ठिकानों पर CBI की रेड, दर्ज हुआ नया मामला

Advertiesment
lalu yadav
नई दिल्ली। CBI ने शुक्रवार तड़के दिल्ली से पटना तक लालू यादव के 17 ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई ने लालू के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है।
 
सीबीआई ने रेलवे में नौकरियों के बदले उम्मीदवारों से जमीन लेने के आरोप में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि यह घोटाला तब का है जब लालू प्रसाद यादव संयुक्त प्रगतिशील सरकार में रेल मंत्री थे।
 
उल्लेखनीय है कि लालू को पिछले माह ही चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मानसून के आगे बढ़ने के लिए बनीं अनुकूल स्थितियां, मध्यप्रदेश और हरियाणा में लू की आशंका