Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्रुड ऑइल की कीमत हुई 119 डॉलर के पार, जानिए महानगरों में क्या हैं ईंधन के दाम

हमें फॉलो करें क्रुड ऑइल की कीमत हुई 119 डॉलर के पार, जानिए महानगरों में क्या हैं ईंधन के दाम
, बुधवार, 8 जून 2022 (09:52 IST)
नई दिल्ली। तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक बास्केट में तेल की कीमत एक बार फिर लंबी छलांग के बाद 119.9 डॉलर प्रति बैरल के साथ अपडेट हुई है। इसके साथ ही सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार के लिए पेट्रोल- डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के बीच आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें बिना बदलाव के अपडेट हुई हैं।
 
लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रहे इजाफे से पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बढ़ने का खतरा लगातार बढ़ ही रहा है। वैश्विक में तेल की आसमान छूती कीमतों का प्रभाव शेयर बाजार पर पड़ने लगा है। जुलाई से ओपेक बास्केट अतिरिक्त तेल का उत्पादन करेगा, इस फैसले के बाद से कुछ राहत के आसार बन सकते हैं।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए है। डीजल की कीमत में कटौती के बाद नई कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपए प्रति लीटर है, वहीं 1 लीटर डीजल का दाम 97.28 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा है, वहीं डीजल का दाम 92.76 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 102.63 रुपए है, वहीं डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खौफनाक, PUBG के लिए मां, बहन और भाई को गोली से उड़ा दिया