Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्रूड ऑइल के दाम बढ़े लेकिन ईंधन कीमतें अपरिवर्तित, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव

हमें फॉलो करें क्रूड ऑइल के दाम बढ़े लेकिन ईंधन कीमतें अपरिवर्तित, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव
, सोमवार, 6 जून 2022 (09:15 IST)
नई दिल्ली। क्रूड ऑइल की कीमत आज सप्ताह के पहले दिन सोमवार को 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखा है। बढ़ते क्रूड ऑइल की वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंका बढ़ गई है लेकिन आज कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है।
 
आज सोमवार को दिल्‍ली में पेट्रोल 96.72 रुपए और मुंबई में 109.27 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक इंटरनेशनल मार्केट में महंगे क्रूड और देश में हाई इंफ्लेशन की वजह से पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सरकार के सामने रेट घटाने या बढ़ाने को लेकर मुश्किल परिस्थिति है।
 
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 109.27 और डीजल 95.84, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

केरल में अब Norovirus, 2 मामले मिले, क्या है Norovirus और कितना खतरनाक?