Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमत 1 डॉलर गिरी, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं ईंधन के दाम

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल की कीमत 1 डॉलर गिरी, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं ईंधन के दाम
, शुक्रवार, 4 नवंबर 2022 (10:44 IST)
नई दिल्‍ली। पिछले 24 घंटे के दौरान वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में करीब 1 डॉलर की गिरावट आई है। इस बीच शु्क्रवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल और डीजल के खुदरा भाव में भी बदलाव दिख रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान कच्चे तेल के दामों में करीब 1 डॉलर की गिरावट आई है।
 
कंपनियों ने आज यूपी के कुछ शहरों में तेल के दाम घटाए हैं तो कुछ जगह इसके भाव बढ़ गए हैं। हालांकि दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान कच्चे तेल के दामों में करीब 1 डॉलर की गिरावट आई है। इस दौरान कच्‍चे तेल का भाव 0.96 डॉलर गिरकर 94.39 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है, वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई 1.14 डॉलर गिरावट के साथ 87.90 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 और नोएडा में पेट्रोल 96.76 और डीजल 89.93, लखनऊ में पेट्रोल 96.62 और डीजल 89.81, पटना में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.36 और गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कौन होगा गुजरात में AAP का CM उम्मीदवार, केजरीवाल आज करेंगे ऐलान