Publish Date: Mon, 24 Jul 2023 (10:50 IST)
Updated Date: Mon, 24 Jul 2023 (10:54 IST)
Petrol Diesel Prices: एक बार फिर कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में उछाल दिख रहा है और वैश्विक बाजार (global market) में ब्रेंट क्रूड (Brent crude) का भाव बढ़कर 80 डॉलर के पार पहुंच गया है। सोमवार सुबह इस बीच सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है।
आज एनसीआर (NCR) के कई शहरों में तेल के दाम बदल गए हैं। हालांकि दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार नोएडा में पेट्रोल 11 पैसे सस्ता हुआ और 96.53 रुपए लीटर बिक रहा है।
डीजल भी यहां 11 पैसे गिरकर 89.71 रुपए लीटर हो गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 5 पैसे गिरावट के साथ 96.57 रुपए लीटर और डीजल 5 पैसे गिरकर 89.76 रुपए लीटर हो गया है। हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में पेट्रोल आज 33 पैसे महंगा होकर 97.10 रुपए लीटर हो गया है जबकि डीजल 31 पैसे बढ़त के साथ 89.96 रुपए लीटर बिक रहा है।
कच्चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 1 डॉलर बढ़कर 80.60 डॉलर प्रति बैरल के भाव चल रहा है। डब्ल्यूटीआई का रेट भी ग्लोबल मार्केट में 76.64 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।
देश के प्रमुख महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार गुरुग्राम में पेट्रोल 97.10 और डीजल 89.96, नोएडा में पेट्रोल 96.53 और डीजल 89.71, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
Edited by: Ravindra Gupta