Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol, Diesel Price Today: कच्चे तेल के भाव एक बार फिर 94 डॉलर के करीब, जानिए पेट्रोल डीजल के ताजा भाव

हमें फॉलो करें Petrol, Diesel Price Today: कच्चे तेल के भाव एक बार फिर 94 डॉलर के करीब, जानिए पेट्रोल डीजल के ताजा भाव
, गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022 (12:13 IST)
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने आज 6 अक्टूबर के पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। कच्चे तेल के भाव एक बार फिर 94 डॉलर प्रति बैरल के करीब गए हैं। इस बीच नए भावों के मुताबिक देश में सबसे महंगा ईंधन राजस्थान के श्रीगंगानगर और सबसे सस्ता पोर्ट ब्लेयर में है। ब्रेंट क्रूड 93.95 और डब्ल्यूटीआई 88.31 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 व चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा। नए भावों के मुताबिक देश में सबसे महंगा ईंधन राजस्थान के श्रीगंगानगर और सबसे सस्ता पोर्ट ब्लेयर में है।
 
रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत जोड़ो यात्रा में दिखा इमोशनल दृश्य, राहुल ने बांधे मां सोनिया के जूते के फीते