झारखंड के 12 जिलों में बाढ़ की चेतावनी : झारखंड के 12 जिलों में सोमवार को अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जिन जिलों में बाढ़ का खतरा है, उनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, बोकारो, सरायकेला, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं। रांची समेत झारखंड के कई इलाकों में रविवार से मध्यम से भारी बारिश जारी है। चक्रवाती हवाओं और कम दबाव के क्षेत्र के कारण बारिश हो रही है।