Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने 6 माह में 600 करोड़ रुपए की हेरोइन की जब्त

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग ने 6 माह में 600 करोड़ रुपए की हेरोइन की जब्त
, सोमवार, 5 जुलाई 2021 (18:07 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने पिछले 6 महीने में तस्करी कर लाई गई 600 करोड़ रुपए से अधिक की हेरोइन बरामद की है। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस सिलसिले में दिसंबर 2020 से इस साल जून तक कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 14 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में 18 विदेशी नागरिक हैं, जबकि दो भारतीय हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि में बरामद कुल हेरोइन का वजन करीब 86 किलो है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 600 करोड़ रुपए से अधिक है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए विदेशी आरोपियों में छह अफगानिस्तान के हैं, जबकि 12 लोग अफ्रीकी देशों के रहने वाले हैं, जिनमें युगांडा, जाम्बिया, केन्या, तंजानिया, मलावी और दक्षिण अफ्रीका शामिल है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मोदी को ममता की चिट्ठी: पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाने की मांग