Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सेना की साइबर सुरक्षा में सेंध! पड़ोसी देशों को अहम जानकारी लीक होने का डर, शक के दायरे में कई अधिकारी

हमें फॉलो करें webdunia
मंगलवार, 19 अप्रैल 2022 (23:02 IST)
नई दिल्ली। Cyber Security Breach in Military: सेना की साइबर सुरक्षा में बड़ी सेंध की आशंका है। देश की सुरक्षा से जुड़े इस मामले की जांच जारी है। 
 
खबरों के मुताबिक ये सेंध सेना के कुछ अधिकारियों द्वारा लगाई गई है। इस मामले में अधिकारियों द्वारा व्हाट्सऐप के जरिए अहम जानकारियां लीक करने की बात सामने आई है। 
 
एएनआई की खबर के मुताबिक साइबर सुरक्षा उल्लंघन के पर रक्षा सूत्रों ने कहा कि सैन्य और खुफिया एजेंसियों ने कुछ सैन्य अधिकारियों द्वारा साइबर सुरक्षा उल्लंघन का पता लगाया है। इसके एक पड़ोसी देश द्वारा जासूसी से संबंधित गतिविधियों से जुड़े होने की आशंका है।

मीडिया खबरों के मुताबिक हाल के दिनों में संदिग्ध पाकिस्तानी और चीनी खुफिया गुर्गों ने सेना और उसकी गतिविधियों पर संवेदनशील जानकारी हासिल करने के प्रयास में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सैन्य कर्मियों के साथ जुड़ने का प्रयास किया है।
 
खबरों के मुताबिक चल रही जांच में दोषी पाए जाने वाले सभी अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सैन्य अधिकारियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते वक्त नियमों और आचार संहिता का पालन करने के सख्त निर्देश दिए जाते हैं ताकि वो किसी देश की साजिश का शिकार न बन सकें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP : आगरा- गोरखपुर में समय से चलेगी मेट्रो, CM योगी ने दिए निर्देश