Publish Date: Tue, 15 Dec 2020 (13:24 IST)
Updated Date: Tue, 15 Dec 2020 (13:26 IST)
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) प्रशासन की से नाराज लगभग 5000 नर्सों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इससे मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
नर्स यूनियन का कहना है कि उनकी कई मांगें हैं, जिन पर एम्स प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। इसी से नाराज होकर उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।
हालांकि हड़ताली नर्सों का कहना है कि मरीजों की स्थिति को देखते हुए उन्हें हड़ताल पर जाना अच्छा नहीं लग रहा है, लेकिन वे एम्स प्रशासन की अनदेखी से इसके लिए मजबूर हैं।
दूसरी ओर, नर्सों की हड़ताल के चलते अस्पताल के कामकाज पर बुरा असर पड़ा। साथ ही मरीजों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। एएनआई के ट्वीट के मुताबिक अस्पताल में भर्ती मरीजों का कहना है कि हड़ताल के चलते उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक मरीज के मुताबिक उनके पिता आपातकालीन वार्ड में भर्ती हैं, लेकिन उनकी हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।