Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में चार साल की सबसे ठंडी रात, पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

हमें फॉलो करें दिल्ली में चार साल की सबसे ठंडी रात, पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का
नई दिल्ली , बुधवार, 26 दिसंबर 2018 (22:45 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार की सुबह लोगों ने हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का अहसास किया। न्यूनतम तापमान गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो चार साल में सबसे ठंडी रात रही। 
 
मौसम विभाग ने कहा, ‘न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से 4 डिग्री नीचे 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस साल यह अभी तक का सबसे कम तापमान है।’
 
राष्ट्रीय राजधानी पिछले कुछ दिनों से शीतलहर की चपेट में है। 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।  28 दिसंबर के बाद पारा गिरकर 3.0 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। 
 
मौसम विज्ञानियों ने बुधवार को दिनभर साफ आसमान रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे तक आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सचिन तेंदुलकर का फिटनेस मं‍त्र, युवाओं के लिए बेहद काम की है मास्टर ब्लास्टर की यह सलाह