Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली मेट्रो ने NCR के यात्रियों को दी बड़ी राहत, संपूर्ण पिंक लाइन पर आज से दौड़ेगी ट्रेन

Advertiesment
हमें फॉलो करें दिल्ली मेट्रो ने NCR के यात्रियों को दी बड़ी राहत, संपूर्ण पिंक लाइन पर आज से दौड़ेगी ट्रेन
, शुक्रवार, 6 अगस्त 2021 (07:41 IST)
मुख्‍य बिंदु
  • पिंक लाइन का त्रिलोकपुरी और मयूर विहार, पॉकेट-1 सेक्शन आज से शुरू
  • यात्रियों को बड़ी राहत, बार-बार मेट्रो नहीं बदलनी पड़ेगी
  • पिंक लाइन से जुड़ेगी दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनें
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो आज से संपूर्ण पिंक लाइन पर फिर रेल यातायात शुरू कर रहा है। इस फैसले से NCR के यात्रियों को दी बड़ी राहत मिलेगी।

पिंक लाइन का त्रिलोकपुरी (संजय लेक) और मयूर विहार, पॉकेट-1 सेक्शन आज शुरू होने से मेट्रो की एनसीआर की सभी लाइनें साथ-साथ जुड़ जाएंगी। इससे दिल्ली समेत एनसीआर के किसी भी शहर में जाने के लिए बार-बार मेट्रो नहीं बदलनी पड़ेगी।
 
पिंक लाइन के 58.6 किलोमीटर के इस कॉरिडोर पर अब तक मेट्रो सेवाएं न होने की वजह से यात्रियों को पिंक लाइन पर दो अलग अलग छोर पर मेट्रो सेवा उपलब्ध थी।
 
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुबह 10:15 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इस सेक्शन पर मेट्रो सेवा की शुरुआत करेंगे। 3 बजे से यात्रियों को इस सेक्शन पर सफर की इजाजत होगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Prediction : मध्य प्रदेश के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अन्य 17 में भी भारी बारिश का अनुमान