Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में फिर लौट आई शीतलहर, जानिए कहां कैसा है मौसम का मिजाज

हमें फॉलो करें Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में फिर लौट आई शीतलहर, जानिए कहां कैसा है मौसम का मिजाज
, शनिवार, 14 जनवरी 2023 (08:37 IST)
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से शीतलहर लौट आई है। 3-4 दिन से ठंड में कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली थी लेकिन अब एक बार फिर से पारा नीचे गिर रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान काफी नीचे जाएगा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
 
मौसम विभाग के अनुसार आज यानी शनिवार को दिल्ली-एनसीआर के लोगों को धूप के दर्शन नहीं होंगे। ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। इसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में न्यूनतम तापमान शनिवार को ही 8 डिग्री तक पहुंच सकता है। रविवार और सोमवार तक तापमान में और गिरावट देखी जाएगी। शनिवार सुबह से ही तापमान काफी कम हो गया है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में कोहरा भी छाया रहा।
 
webdunia
बर्फबारी से बदलेगा बदलेगी मौसम :  शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के कई इलाकों में जोरदार बर्फबारी हुई है। हवाएं लगातार चल रही हैं। इस वजह से दिल्ली समेत तमाम मैदानी इलाकों में इसका असर पड़ना तय है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार तक दिल्ली का तापमान काफी कम हो जाएगा। इससे पहले पिछले 6 दिनों से दिल्ली का तापमान बढ़ रहा था और दिल्ली के लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली थी।
 
जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ रहा है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी राजस्थान पर बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, उत्तर-पश्चिम उत्तरप्रदेश, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट हल्की बारिश हुई।
 
दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। गुजरात और राजस्थान में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आई है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, उत्तरप्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। अगले 24 घंटों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात जारी रह सकता है। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बारिश और हिमपात हो सकता है।
 
हल्की बारिश संभव : उत्तरी हरियाणा, पश्चिमी उत्तरप्रदेश, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश संभव है। गुजरात और राजस्थान में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी मध्यप्रदेश और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के तापमान में 24 घंटे के बाद गिरावट आ सकती है। 15 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति फिर से दिखाई दे सकती है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

RBI गवर्नर का बड़ा बयान, क्रिप्टो को कहा जुआ, उसके मूल्य को बताया छलावा