Publish Date: Sun, 09 Sep 2018 (17:03 IST)
Updated Date: Sun, 09 Sep 2018 (17:18 IST)
नई दिल्ली। रविवार को दिल्ली-एनसीआर समेत कई इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हरियाणा के रोहतक में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। ऐहतियातन लोग घरों से बाहर निकलकर आ गए।
हालांकि भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। उत्तरप्रदेश में कई स्थानों पर भी भूकंप के हल्के झटके महसूस होने की खबरें हैं।