Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

हैदराबाद की हैवानीयत से आहत युवती का दिल्ली में धरना, पुलिस उठाकर ले गई

हमें फॉलो करें हैदराबाद की हैवानीयत से आहत युवती का दिल्ली में धरना, पुलिस उठाकर ले गई
, शनिवार, 30 नवंबर 2019 (15:51 IST)
नई दिल्ली। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों से नाराज एक युवती ने राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह संसद के बाहर फुटपाथ पर बैठ धरना दिया। युवती की पहचान अनु दुबे के तौर पर हुई है, जो हाथ में एक तख्ती लिए बैठी थी, जिस पर लिखा था 'मैं अपने भारत में सुरक्षित क्यों नहीं महसूस करती।'
पोस्टर में उठाए सवाल : देशभर में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में अनु दुबे अकेले प्रदर्शन करने पहुंचीं। अनु ने पोस्टर में लिखा था- 'मैं अपने भारत में सुरक्षित महसूस क्यों नहीं कर सकती।'
 
युवती को थाने ले गई पुलिस : पुलिस ने उसे जंतर मंतर जाकर प्रदर्शन करने को कहा लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद उसे पुलिस उसे अपनी गाड़ी में संसद मार्ग स्थित थाने ले गई। इस दौरान युवती की आंखे नम थी। उन्होंने बताया कि कुछ अधिकारियों ने युवती की बात सुनी और उसके बाद उसे छोड़ दिया गया। हालांकि इस मामले को संज्ञान लेकर दिल्ली महिला आयोग की टीम भी थाने पहुंच गई थी।
 
webdunia
हैदराबाद की घटना से नाराज : 27 वर्षीय महिला का झुलसा हुआ शव गुरुवार को हैदराबाद के पास एक पुलिया के नीचे मिला था। उसे जलाने से पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। इसी हैवानियत भरे घटनाक्रम के विरोध में महिला धरने पर बैठ गई।  
इससे पहले रांची में 25 वर्षीय एक महिला के साथ हथियारों से लैस कुछ पुरुषों के समूह के सामूहिक बलात्कार करने की घटना सामने आई थी। महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों ने देश को हिला दिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राष्ट्रपति बोले, तकनीकी के नुकसान व फायदे दोनों ही