Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केजरीवाल के मंत्री ने कहा- किसानों की मांगें जायज हैं, स्टेडियम को नहीं बनने देंगे जेल...

Advertiesment
हमें फॉलो करें केजरीवाल के मंत्री ने कहा- किसानों की मांगें जायज हैं, स्टेडियम को नहीं बनने देंगे जेल...
, शुक्रवार, 27 नवंबर 2020 (14:20 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के गृहमंत्री सत्येन्द्र जैन ने शुक्रवार को कहा कि किसानों की मांगें जायज हैं, उन्हें तत्काल स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली की स्टेडियम को जेल नहीं बनने देंगे। 
 
दिल्ली के गृहमंत्री जैन की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि किसानों की मांगें जायज हैं। केन्द्र सरकार को किसानों की मांगें तुरंत माननी चाहिए। किसानों को जेल में डालना इसका समाधान नहीं है। 
उन्होंने आगे कहा कि किसानों का आंदोलन बिलकुल अहिंसक है। अहिंसक तरीके से आंदोलन करना हर भारतीय का संवैधानिक अधिकार है। उसके लिए उन्हें जेल में नहीं डाला जा सकता। इसलिए स्टेडियम को जेल बनाने की दिल्ली पुलिस की अर्जी को दिल्ली सरकार नामंजूर करती है। 
webdunia
उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने किसानों के दिल्ली कूच और प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली सरकार से 9 स्टेडियम को अस्थायी जेल बनाने की अनुमति मांगी है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यूपी में किसान आर-पार की लड़ाई को तैयार, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर किया चक्का जाम