Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Updates : दिल्ली में गर्मी ने 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, पारा 48 डिग्री पर पहुंचा

Advertiesment
Delhi
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी समेत पश्चिमोत्तर और उत्तर भारत में कई जगहों पर सोमवार को लू से लोग बेहाल रहे। दिल्ली में जहां पारा सारे रिकॉर्ड तोड़ता हुआ 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, वहीं राजस्थान के चुरू में इस मौसम में तीसरी बार अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। दिल्ली में भीषण गर्मी ने 11 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
 
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के पालम इलाके में स्थित मौसम निरीक्षण केंद्र पर अधिकतम तापमान सोमवार को 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8 डिग्री अधिक है। विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि यह पालम में अब तक दर्ज सर्वाधिक तापमान है। पिछला रिकॉर्ड 9 जून 2014 को 47.8 डिग्री सेल्सियस रहा था।
 
पालम में न्यूनतम तापमान सोमवार को 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है, वहीं सफदरजंग मौसम केंद्र पर भी अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक है। सफदरजंग केंद्र पर कम से कम 11 साल का रिकॉर्ड टूटा है।
 
वर्ष 2009 से अब तक जून महीने में इतना अधिक तापमान नहीं दर्ज किया गया था। इस केंद्र पर रिकॉर्ड अधिकतम तापमान 17 जून 1945 को 46.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। यहां न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है।
 
जयपुर से प्राप्त सूचना के अनुसार राजस्थान के चुरू में सोमवार को अधिकतम तापमान 50.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस मौसम में यह तीसरा मौका है, जब वहां पारा 50 के पार पहुंचा है। वहां अधिकतम तापमान गत 1 जून को 50.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो पूरे राज्य में अब तक का सर्वाधिक तापमान है।
 
मौसम विभाग ने सोमवार के लिए पहले ही राजस्थान, दिल्ली, मध्यप्रदेश, चंडीगढ़ और उत्तरप्रदेश के कई हिस्सों में लू की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया था जिसका मतलब है कि तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहने की संभावना है।
 
उसने बताया था कि राजस्थान के कई इलाकों में भीषण लू की स्थिति बन सकती है। राजस्थान में श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान सोमवार को 48.5 डिग्री सेल्सियस रहा। कोटा और बीकानेर में पारा 47 डिग्री, जयपुर में 46 डिग्री और अजमेर तथा बाड़मेर में 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। मंगलवार को भी राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लू की चेतावनी दी गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

17 साल तक युवराज सिंह ने खेल मैदान ही नहीं, दिलों पर भी राज किया




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi