Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गाजियाबाद में महिला से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में घुसाई रॉड, बोरी में सड़क पर मिली... क्या बेटियां ऐसे ही मरती रहेंगी?

हमें फॉलो करें गाजियाबाद में महिला से हैवानियत, प्राइवेट पार्ट में घुसाई रॉड, बोरी में सड़क पर मिली... क्या बेटियां ऐसे ही मरती रहेंगी?
, बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 (13:18 IST)
नई दिल्ली। गाजियाबाद से लौट रही दिल्ली की महिला से हैवानियत का मामला सामने आया है। दरिंदों ने 2 दिन तक महिला से बलात्कार किया। उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसाई और सड़क किनारे बोरी में बंद कर फेंक दिया। पीड़िता का दिल्ली के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सवाल किया कि क्या बेटियां ऐसे ही मरती रहेंगी?
 
गाजियाबाद पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर की सुबह साढ़े 3 बजे थाना नंदग्राम पुलिस को यूपी-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि आश्रम रोड के पास एक महिला पड़ी हुई है। पुलिस वहां पहुंची और महिला को अस्पताल पहुंचाया। पीड़िता को मेरठ मेडिकल के लिए रेफर किया वह फिलहाल दिल्ली में अपना इलाज करा रही है।
 
गाजियाबाद के एसपी सिटी निपुण अग्रवाल के अनुसार, आरोपी महिला के परिचित हैं। पांचों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 4 आरोपियों को दबोच लिया गया है। कहा जा रहा है कि उनका संपत्ति का विवाद है। यह मामला विचाराधीन है। हम सभी आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। 
 
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि हर दिन दरिंदगी, हैवानियत देख देखकर मन टूटता है। महिलाओं और बच्चियों की चीखें कानों में गूंजती हैं। क्या बेटियां ऐसे ही मरती रहेंगी?
 
आयोग के अनुसार, दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी तभी कुछ लोगों उसे जबरन गाड़ी में उठा ले गए। 5 लोगों ने 2 दिन बलात्कार किया और उसके गुप्तांगों में रॉड घुसाई। सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी। अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रही है। दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले में SSP गाजियाबाद को नोटिस जारी किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

चीन का पाकिस्तान प्रेम, 4 माह में चौथी बार बना आतंकियों का मददगार, रोका भारत और USA का रास्ता